Advertisement

गाड़ी अड्डा से रणकेश्वर मंदिर तक 43 करोड़ रुपए से बनेगा फोरलेन

मक्सी रोड से शहरी क्षेत्र की कनेक्टिविटी होगी बेहतर सिंहस्थ में होगी उपयोगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारी के लिए प्रशासन ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। इसके तहत आगर रोड के गाड़ी अड्डा चौराहा से रणकेश्वर मंदिर तक 43 करोड़ रुपयों से फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। किसी कंपनी को ठेका देकर यह काम कराने की कवायद शुरू हो गई है।

इस फोरलेन को बनाने के लिए नगर निगम ने 43.22 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया है और इसके लिए 24 सितंबर की डेडलाइन तय की है। यह गाड़ी अड्डा से शुरू होगा और ढांचा भवन से होते हुए मक्सी रोड को जोडऩे वाले एमआर-५ रोड पर रणकेश्वर मंदिर के पास जोड़ा जाएगा। इससे मक्सी रोड से शहरी क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और वाहनों का आवागमन आसानी से होगा।

Advertisement

उत्तर क्षेत्र का होगा विकास
इस फोरलेन के बनने से उज्जैन उतर क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। मक्सी रोड से आगर रोड की कनेक्टिविटी अभी एमआर 5 फोरलेन से है लेकिन शहरी क्षेत्र में सीधे जाने आने के लिए यह फोरलेन उपयोगी होगा। इससे जीरो प्वाइंट ओवरब्रिज के माध्यम से लोग मक्सी रोड से सीधे फ्रीगंज क्षेत्र भी आसानी से पहुंच सकेंगे। सिंहस्थ में इस बार मक्सी रोड से आने वालों की संख्या भी ज्यादा होने की उम्मीद है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें