Advertisement

महावीर भोजनशाला के स्थापना दिवस पर नि:शुल्क कराया भोजन

आचार्य दौलत सागर सूरीश्वर एवं आचार्य विद्यासागर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महावीर इंटरनेशनल केंद्र के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट उज्जैन द्वारा संचालित महावीर भोजन शाला देवासगेट पर आचार्य देवेश दौलत सागर सूरीश्वर एवं आचार्य देवेश विद्यासागरजी के देवलोकगमन की प्रथम मासिक तिथि पर पुष्पांजलि एवं भोजन शाला की सेवा के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अतिथि के रूप में मौजूद अनिल जैन कालूहेड़ा विधायक, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व मंत्री मप्र शासन पारस जैन, ओम जैन, गजेंद्र सकलेचा पूर्व पार्षद द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र सिरोलिया ने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का शब्दों से सम्मान किया।

Advertisement

संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भंडारी ने महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय प्रोजेक्टों की जानकारी दी। जिसमें दिल्ली में 6 हॉस्पिटल, गाजियाबाद में सेनेटरी नेपकिन की फैक्ट्री, राष्ट्रीय स्तर पर बेबी कीट वितरण, प्लास्टिक थैली के स्थान पर थैलियों का वितरण एवं उज्जैन भोजनशाला आदि प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी।

सभापति कलावती यादव ने भोजनालय व्यवस्था का अवलोकन कर कहा कि आपको नगर निगम से या मुझसे व्यक्तिगत रुप से किसी मदद की आवश्यकता हो तो नि:संकोच बताए। पूर्व मंत्री पारस जैन ने इस संस्था की नींव से लेकर आज तक के पड़ाव पर अपने विचार रखे। सालभर नि:शुल्क अचार व सेंव उपलब्ध करवाने पर नगीन नलवाया व विजय गादिया का सम्मान किया गया। यात्रियों को नि:शुल्क भोजन भी कराया गया। राजेन्द्र हिंगड, प्रकाश सेठिया, विजय जैन बंबोरी, ज्योति चंडालिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील जैन ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें