Popup Image
Advertisement

कार मेें रस्सी से दोस्त का गला दबाया

इंदौर के राऊ क्षेत्र से गायब हुए युवक गजानन परिहार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया कि गजानन का अपहरण उसके ही दोस्तों ने किया और उसे पालातपानी ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को राजपुर के जंगलों में गाड़ दिया गया।

Advertisement

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और टोल फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस आरोपियों को लेकर शव बरामद करने के लिए जंगल पहुंची।

राऊ पुलिस थाने में 23 अगस्त को गजानन परिहार की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने गजानन के दोस्तों से पूछताछ की और संदेह होने पर आशीष पंवार और उसके दो साथी धीरज और राहुल को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गजानन ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए आशीष से 32 हजार रुपये उधार लिए थे। वह रकम चुका नहीं पा रहा था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को आशीष ने गजानन को अपनी कार में ड्राइवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठाया और पातालपानी रोड पर ले जाकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें