Advertisement

CM डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक

धार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भोजशाला क्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने यहां ‘सरस्वती लोक’ और ‘भोज शोध संस्थान’ स्थापित करने की बात कही, जिससे क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को नया स्वरूप दिया जा सके।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने भोजशाला आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। उन्होंने मंच से परिवारों का सम्मान करते हुए प्रत्येक को 5 लाख रुपए देने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष के बाद भोजशाला को लेकर जो स्थिति बनी है, वह धार के लोगों की आस्था और धैर्य का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धार को सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। साथ ही सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।मुख्यमंत्री ने देवी सागर तालाब पहुंचकर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें