Popup Image
Advertisement

कबीट तोड़ने के चक्कर में दोस्त का सिर फोड़ा

गुरुकुल में पढ़ने वाला बालक दोस्तों के साथ गया था क्रिकेट खेलने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। खिलचीपुर नाका के पास स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाला बालक दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया। यहां स्थित कबीट के पेड़ से कबीट तोड़ने के चक्कर में एक दोस्त ने पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घायल बालक को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बोरखेड़ा झारडा निवासी योगेंद्र बैरागी पिता शिवदास बैरागी श्री रामेश्वरम विद्यापीठ गुरुकुल खिलचीपुर नाका गुरुकुल का विद्यार्थी है। योगेंद्र ने बताया कि सोमवार को वह अपने दोस्त अभिनंदन व अन्य के साथ क्रिकेट खेलने चित्रगुप्त मंदिर के पास मैदान पर गया था। यहां क्रिकेट खेलने के बाद अभिनंदन कबीट के पेड़ पर पत्थर मारकर कबीट तोड़ रहा था। पत्थर से कबीट तो नहीं टूटा बल्कि पत्थर योगेन्द्र के सिर पर आकर लगा जिससे वह घायल हो गया।

Advertisement

कार्यक्रम में आने की बात पर बेल्ट व लट्ठ से मारपीट

उज्जैन। बागरी मोहल्ला खरसोद कलां में रहने वाले युवकों पर रिश्तेदारों ने बेल्ट व लट्ठ से मारपीट की। भाटपचलाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गोविंद पिता बाबूलाल चंद्रवंशी 26 वर्ष निवासी अजिमाबाद बिरलाग्राम और दिनेश पिता अमर निवासी भाटीसुड़ा, दुर्गेश पिता देवीसिंह के साथ रिश्तेदारों ने मोसर के कार्यक्रम में आने की बात को लेकर बेल्ट व लट्ठ से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें