Advertisement

गंभीर में पर्याप्त पानी, अभी कटौती नहीं, 30 दिन का बचा पानी

महापौर, निगम सभापति, निगमायुक्त और पार्षदों ने दौरे के बाद तय किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। भर गर्मी के मौसम में यह खबर शहरवासियों के लिए सुकून भरी है कि शहर में फिलहाल नियमित जलप्रदाय होगा। इसकी वजह है गंभीर बांध में पानी की मौजूदगी। 2250 एमसीएफटी क्षमता वाले शहर की जलप्रदाय व्यवस्था के प्रमुख स्रोत गंभीर बांध में रविवार को 342 एमसीएफटी पानी था।

इसमें से 100 एमसीएफटी डेड स्टोरेज में रखने के बाद भी 242 एमसीएफटी पानी है, जो ३० दिन तक सप्लाई किया जा सकता है। शहर में रोजाना 8 एमसीएफटी पानी सप्लाई होता है। गर्मी के मौसम में 1 एमसीएफटी वाष्पीकरण भी अगर होता है , तब भी यह पानी मानसून आने की तारीख तक पर्याप्त है। शहर में अमूमन मानसून 15 जून तक दस्तक दे देता है।

Advertisement

दरअसल शहर में पानी का संकट स्टोरेज से ज्यादा ऑपरेशनल कारणों से खड़ा है। सिंहस्थ के काम पूरे शहर में चल रहे हैं और इसमें सबसे बड़ा काम सडक़ों के चौड़ीकरण का है। मास्टर प्लान के तहत शहर में चौड़ी हो रही सडक़ों के कारण आए दिन कहीं ना कहीं पाइपलाइनें फूट रही हैं और इनको जोडऩे में पीएचई विभाग की सांसें फूल रही हैं। बिजली वितरण कंपनी का शटडाउन भी समस्या बना हुआ है और मानसून पूर्व मेंटेनेंस के कारण पंप नहीं चल रहे हैं, इस वजह से टंकियां नहीं भर पा रही हैं।

जनप्रतिनिधि-अफसर ट्रेवलर से पहुंचे बांध

Advertisement

शनिवार को ट्रेवलर में बैठकर जनप्रतिनिधि और अफसर गंभीर बांध पहुंचे और झांक-झांक कर पानी देखा। पीएचई के अफसरों ने बताया कि बांध में 350 एमसीएफटी पानी है। इसमें से १०० एमसीएफटी डेड स्टोरेज में रहेगा। रोजाना 8 एमसीएफटी की सप्लाई से देखें तो यह पानी ३०.२५ दिन तक आसानी से चलाया जा सकता है। गर्मी ेमेंं अगर वाष्पीकरण होता भी है तो 24 जून तक सप्लाई जारी रखी जा सकती है। ऐसे में फिलहाल एक दिन छोडक़र जलप्रदाय करने का प्रस्ताव टाल दिया गया।

क्या कहा अफसरों जनप्रतिनिधियों ने

बांध में पानी की कमी नहीं है। थोड़ा सी सप्लाई की परेशान है। इसे ठीक कर रहे हैं।-मुकेश टटवाल, महापौर

जनप्रतिनिधियों के साथ बांध में पानी की स्थिति देखी है। फिलहाल डेम में पर्याप्त पानी है। ऑपरेशनल इश्यू है। इसे ठीक कर लेंगे|अभिलाष मिश्रा, निगमायुक्त

शहरवासियों को पानी के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। डेम में १ माह की सप्लाई जितना पानी है। नर्मदा का पानी भी है। रोजाना सप्लाई जारी रहेगी।प्रकाश शर्मा, जलकार्य समिति प्रभारी, नगर निगम

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें