Advertisement

महाकाल मंदिर के प्रशासक बने गणेश धाकड़

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक के रूप में एडीएम अनुकूल जैन की पदस्थापना होने के एक दिन बाद ही पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को प्रशासक बनाया है। बुधवार रात में धाकड़ ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने के बाद प्रशासक का पदभार संभाल लिया है। धाकड़ ने भास्कर से चर्चा करते हुए कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सहज और सरलता पूर्वक दर्शन हो सकें।

Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीना को 10 अगस्त को शासन ने आदेश कर बालाघाट कलेक्टर बनाया गया था। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार आदेश जारी कर महाकाल मंदिर समिति का नया प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया था। मंगलवार को एडीएम जैन ने पद संभाल लिया था।

इधर एक दिन बाद ही बुधवार को शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को प्रशासक के पद पर पदस्थ किया है। बुधवार रात में ही प्रशासक धाकड़ ने भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मंदिर समिति के प्रशासनिक भवन में पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, स्थापना विभाग प्रभारी मोहित ठाकुर, सुरक्षा प्रभारी अनुराग चौबे, निरंजन जोनवाल, चंदन शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें