Advertisement

दिवंगत शिक्षकों के परिजनों के मददगार बने साथी

साथी हाथ बढ़ाना : कर्मचारी कल्याण कोष से 25 परिवार को दिए 6.87 करोड़ रुपए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपने दिवंगत साथियों के परिवार को आर्थिक सहारा देने के एक अच्छी पहल की है। अब तक संघ दिवंगत 25 शिक्षकों के परिजनों को 6.87 करोड़ रुपए की मदद कर चुका है। इस महीने ही संघ ने 5 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को 1. 23 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं।

दरअसल, शिक्षकों ने कर्मचारी कल्याण कोष का गठन किया है। इसके प्रदेश में 1.26 लाख सदस्य हैं। यह सदस्य हर महीने 40 से लेकर १०० रुपए का योगदान देते हैं। 2025 में संघ ने दिवंगत शिक्षक के परिजनों की मदद शुरू की थी। इसके तहत परिजनों को मदद दी जाती है। अब तक 25 परिवारों को 6.87 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।

Advertisement

हर सदस्य देता है योगदान

कर्मचारी कल्याण कोष के जिला अध्यक्ष बंशीलाल सोनी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शहजाद खान, प्रांतीय पदाधिकारी रूपसिंह चौहान, अमृत केलकर, जिला आईटी सेल प्रमुख वैभव पंड्या, संतोष शर्मा, कैलाश खादीवाला ने बताया कि प्रत्येक सदस्य अपने स्तर पर 40 से 100 रुपए की राशि दिवंगत शिक्षक के परिवार के खाते मे ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं। यह रकम इतनी मामूली है कि किसी को कोई दिक्कत नहीं आती। इस तरह अब तक 25 परिवारों को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जा चुका है।

Advertisement

कार्यकारी जिलाध्यक्ष शहजाद ने बताया कि 2025 में यह योजना शुरू की गई थी। तब एक साथी का निधन हुआ था। उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट था। ऐसे में परिजनों को उबारने के लिए सभी साथियों ने सहयोग करना शुरू किया। अब पूरे प्रदेश से मदद मिल रही है। उज्जैन जिले के भी 2000 से अधिक सदस्यों ने सितंबर माह मे सहयोग किया। इस महीने में प्रदेश के 72,711 सदस्यों ने 5 दिवंगत परिवार को 1.23 करोड़ रुपए की मदद की।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें