गांजा तस्कर पकड़ाए

उज्जैन। पंवासा थाना पुलिस ने श्री सिंथेटिक्स चौराहा मक्सी रोड से गांजा तस्कर को पकडक़र 1 किलो से अधिक गांजा जब्त किया। इसी प्रकार बिरलाग्राम थाना पुलिस ने भी गांजा तस्कर को पकड़ा। पुलिस ने बताया नौगांवा तराना निवासी 19 वर्षीय विशाल पिता प्रहलाद सिलोदिया बाइक पर गांजा लेकर श्री सिंथेटिक्स चौराहा से गुजर रहा था। चेकिंग में उससे 1 किलो 809 ग्राम गांजा कीमत 30 हजार रुपए जब्त हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बिरलाग्राम थाना पुलिस ने जी ब्लॉक टॉपरी में रहने वाले विजय पिता रमेश और सुरेश पिता मोहन को 1 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

हथियारों के साथ बदमाश पकड़ाए
उज्जैन। पिस्टल, छुरा और चाकू लेकर घूमने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीवाजीगंज पुलिस ने 40 क्वाटर जांसापुरा निवासी अब्दुल हमीद उर्फ टीपू पिता अब्दुल अजीज को ऋणमुक्तेश्वर ब्रिज के पास से देशी पिस्टल लेकर घूमते गिरफ्तार किया। भैरवगढ़ पुलिस ने सोडंग निवासी शंकर को भैरवगढ़ मदरसा के पास से चाकू के साथ पकड़ा। नागझिरी पुलिस ने हामूखेड़ी के धर्मेंद्र को चाकू के साथ और चिमनगंज पुलिस ने एक बदमाश को उंडासा रोड से चाकू के साथ पकड़ा है।








