Advertisement

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने किया स्टेशनों का निरीक्षण

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने रतलाम मंडल पर देवास व मक्सी ्रस्टेशनों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को देखा व मण्डल पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली।

Advertisement

जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रतलाम प्रवास के दौरान मिश्र ने मंडल रेल प्रबंधक रतलाम रजनीश कुमार एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ देवास एवं मक्सी स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे कार्यो के निरीक्षण के साथ ही स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण एवं प्लेटफार्म पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा भी लिया।

मंडल के विभिन्न खंडों में किये जा रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा भी की । इस दौरान मिश्र ने देवास स्टेशन पर संचालित वन स्टेशन वन प्रोडक्ट कियोस्क का निरीक्षण किया तथा कियोस्क संचालक से चर्चा की। उन्होंने रतलाम, उज्जैन, देवास, मक्सी खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें