Advertisement

युवती ने खाया जहर, मौत

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रूपाखेड़ी में 20 वर्षीय युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रूपाखेड़ी निवासी पूनम (20) पिता सुरेंद्र पांचाल को शुक्रवार दोपहर परिजन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि जहर खाने से पूनम की हालत बिगड़ी थी। कुछ ही देर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Advertisement

अस्पताल से मिली सूचना के बाद चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक पूछताछ में परिजनों ने इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई है कि पूनम ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से और कब खाया। पुलिस ने शव को चरक अस्पताल भिजवाया जहां पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब युवती के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और परिजनों के बयानों के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें