छात्रा ने की जीरो पॉइंट ब्रिज से कूदने की कोशिश, लोगों ने बचाया

पिता बोले- ऊपरी हवा का असर, घर से कभी भी निकल पड़ती है

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जीडीसी की छात्रा ने मंगलवार को जीरो पॉइंट ब्रिज से कूदने की कोशिश की। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब उसे देखा तो उसे पकड़ा और माधव नगर पुलिस को सूचना दी। छात्रा के पिता का कहना है कि उस पर ऊपरी हवा का असर है।
जानकारी के मुताबिक मामला सुबह 11 बजे का है। नीमनवासा की रहने वाली मुस्कान पिता देवनारायण माली घर से निकली और जीरो पॉइंट ब्रिज पहुंच गई। यहां से कूदने की कोशिश की। यह देख राहगीरों ने उसे रोका और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। यहां पहुंचे मुस्कान के पिता देवनारायण माली ने बताया कि वह जीडीसी में बीए फस्र्ट ईयर की छात्रा है। उस पर ऊपरी हवा का साया है जिसके चलते वह घर से कभी भी निकल पड़ती है।
Advertisement








