Advertisement

सवारी देखने यहां पैदल ही जाएं नहीं तो फंस सकते हैें जाम में

उज्जैन। सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में सुबह से ही जाम के हालात हैं। खासकर रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड से महाकाल मंदिर जाने वाले प्रमुख रोड, सवारी मार्ग और गोपाल मंदिर क्षेत्रों में यह स्थिति बनी हुई। शहर वासी यहां वाहन से नहीं जाएं, वे परेशान हो सकते हैं।

Advertisement

महाकाल घाटी: यहां सवारी जाते समय शाम 4 से 4.30 और लौटते वक्त 7.30 से 8 बजे के बीच रहती है। यहां सुबह से ही जाम के हालात हैं। ऐसे में वाहन से नहीं पहुंचें। मंदिर जाने वाले रास्ते बंद हैं।

गुदरी चौराहा: यहां जाते समय शाम बजे और लौटते समय करीब 7.15 बजे सवारी पहुंचती है। यहां भी सुबह से ही जाम के हालात हैं। बेरिकेडिंग के कारण वाहन महाकाल मंदिर की ओर नहीं जा सकते।

Advertisement

गोपाल मंदिर: शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र गोपाल मंदिर पर लौटते समय शाम 7 बजे सवारी पहुंचती है। भगवान महाकाल का पूजन होता है। यहां शाम 5 बजे के बाद से ही जाम के हालात होते हैं जो सवारी के निकल जाने के बाद भी लंबे समय तक बने रहते हैं।

ढाबा रोड : यहां शाम 6.30 बजे बाद मंदिर लौटते वक्त सवारी पहुंचती है। लेकिन मार्ग शाम से ही बंद हो जाता है। सवारी मार्ग पर 4 बजे से बेरिकेडिंग हो जाती है जो रात 8 बजे बाद खुलेगी। यहां भी वाहन से जाने से बचें। सुबह से ही इस रोड पर जाम के हालात हैं।

Advertisement

आज इन मार्गों पर नो व्हीकल

देवास गेट से दौलतगंज

इंदौर गेट से महाकाल घाटी

बेगमबाग से कोट मोहल्ला

हरसिद्धि पाल से गुदरी

दानीगेट से ढाबा रोड

जूना सोमवारिया से केडीगेट

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें