Popup Image
Advertisement

मुंबई की महिला का सोने का कंगन चोरी

उज्जैन। मुंबई की महिला के कंगन रेलवे स्टेशन से अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिए। जिसकी रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बताया कि दत्ताराम पिता आत्माराम पंवार (70) निवासी कांदिवली मुंबई पत्नी जयश्री पंवार के साथ 24 अगस्त को ट्रेन से उज्जैन दर्शन करने आए थे। उन्हें मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन से लौटना था। वह स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के सेकंड एसी कोच में पहुंचे। यहां जयश्री को पता चला कि उनके हाथ में पहना 28 ग्राम वजनी सोने का कंगन नहीं है। मुंबई जीआरपी में उन्होंने शिकायत की हैं। इससे पूर्व इंदौर-खड़की स्पेशल ट्रेन से वड़ोदरा के लिए यात्रा कर रही मंजुला जवेरी के हाथ से भी सोने के कंगन चोरी हुए थे। ऐसी ही रिपोर्ट साधना मिश्रा निवासी आजाद नगर, उज्जैन में भी दर्ज कराई थी। महिलाओं के हाथों से सोने के कंगन चोरी होने की अब तक 3 रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं।

Advertisement

कचरे के विवाद में पिता-पुत्र को पीटा
उज्जैन। कचरा फेंकने के विवाद में शनिवार रात पड़ोसियों ने पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाकिर पिता अहमद हुसैन निवासी ताजपुर और उनके बेटे शाहिद के साथ पड़ोस में रहने वाले रईस, बिट्टू उर्फ रेहान, फरहान उर्फ चीकू ने लट्ठ, पाइप से मारपीट की। घायलों ने बताया कि सुबह कचरे के विवाद में महिलाओं के बीच कहासुनी हुई थी। रात को घर लौटे तो पड़ोसियों ने मारपीट कर दी जिसकी रिपोर्ट पंवासा थाने में दर्ज कराई गई।

लोहे का पुल क्षेत्र में ऑटो चालक और युवती भिड़े
उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक ऑटोचालक और एक युवती के बीच झड़प हो गई। दरअसल साइकिल से जा रही युवती को ऑटोचालक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल को नुकसान पहुंचा था। ऐसे में दोनों के बीच काफी देर तक झड़प हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें