सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोना आज यानी गुरुवार (4 अप्रैल) को एक बार फिर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 572 रुपए महंगा होकर 69,936 रुपए का हो गया। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 6,634 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
चांदी भी आज अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 1469 रुपए महंगी होकर 79,063 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले ये 77,594 रुपए पर थी। चांदी ने इससे पहले बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
Advertisement





