Popup Image
Advertisement

GOLD पहली बार ₹1.30 लाख पार

सोने में लगातार 16वें दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम आज (17 अक्टूबर) 3,403 रुपए बढ़कर 1,30,874 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। कल ये 1,27,471 रुपए पर था।वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। यह 3,192 रुपए बढ़कर 1,71,275 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी 1,68,083 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले मंगलवार, 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।

Advertisement

इस साल अब तक सोने की कीमत 54,712 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,30,874 रुपए हो गया है।चांदी का भाव भी इस दौरान 85,258 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,71,275 रुपए प्रति किलो हो गई है।

1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना

Advertisement

गोल्डमैन सैच की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें