Advertisement

अच्छी खबर: अब टंकियों के नीचे लगेंगे आरओ, मिलेगा सस्ता पानी

ननि ने बजट में किया नया प्रावधान, 5 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि आने वाले समय में पानी की टंकियों के नीचे आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को सस्ता आरओ वाटर मिल सकेगा। नगर निगम ने इसके लिए बजट में पांच करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

आरओ वाटर अब लोगों की जरूरत बन गया है। दुकानों में रोज पानी की केन खरीदी जाने लगी है। इससे आरओ वाटर का बिजनेस भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम ने पांच करोड़ रुपयों से शहर की प्रमुख पानी की टंकियों के नीचे ये सिस्टम स्थापित करने की योजना को धरातल पर लाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया है। नगर निगम के अंतर्गत पीएचई द्वारा ये काम किया जाएगा। इससे लोगों को आरओ का अच्छा पानी कम खर्च में उपलब्ध हो सकेगा। निगम प्रशासन 5 या 10 रुपए प्रति कैन के हिसाब से इसकी राशि तय कर सकता है। अभी बाजार में 20 से 25 रुपए प्रति कैन के हिसाब से यह पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे लोगों को सस्ता पानी मिलेगा तो निगम की आय में भी वृद्धि हो सकेगी। शुक्रवार को नगर निगम के सम्मेलन में बजट पारित होने के साथ ही ये आरओ सिस्टम लगाने का रास्ता भी साफ हो गया है।

Advertisement

मैनेजमेंट की रहेगी बड़ी चुनौती
आरओ वॉटर की योजना अच्छी है लेकिन इसका मैनेजमेंट पीएचई के सामने बड़ी चुनौती होगी। आरओ सिस्टम का प्रतिदिन मैनेजमेंट पीएचई को करना होगा। अभी पीएचई के पास कर्मचारी कम हैं और रिटायरमेंट के साथ यह समस्या बढ़ती जा रही है। आउटसोर्स के माध्यम से ज्यादातर कार्य हो पा रहे। ऐसे में पीएचई को आरओ सिस्टम संचालन के लिए टीम बनाना पड़ेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें