Popup Image
Advertisement

संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीडि़तों के साथ : सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, नुकसान का किया मुआयना

Advertisement

अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने आश्रय स्थल जाकर बाढ़ प्रभावितों को दिए वस्त्र, घरेलू सामग्री

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज चित्रकूट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा से सीधे चित्रकूट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ की आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने प्राचीन मुखार विन्द के पास बनाए गए आश्रय स्थल (राहत शिविर) पहुंचकर सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके कुशल-क्षेम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया और कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारी पूरी सरकार आप लोगों के साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदाकिनी नदी की बाढ़ से नदी का पानी घरों में घुसने से काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा चित्रकूट की अधोसंरचनाओं को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने सभी प्रभावितों से कहा कि सरकार और प्रशासन आपदा की घड़ी में पीडि़तों के साथ है। सभी प्रभावितों को उनके हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तीन दिन तक यहीं रुककर राहत पहुंचाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र, घरेलू सामग्री और खाद्यान्न आदि राहत सहायता सामग्री भी दी।

Advertisement

मंदाकिनी उफान पर, सतना में 1 सितंबर तक स्कूल बंद

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफान पर है। गोरगी बांध फूटने से कई इलाकों में पानी भर गया, जबकि तेज बहाव में रामघाट का बड़ा पुल बह गया। घरों और सड़कों पर मिट्टी, कचरा और कीचड़ जमा है। सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। सतना में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने जल भराव वाले क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट नगर के रामधाम मोहल्ले में जलभराव (बाढ़) से प्रभावित क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने कीचड़ से सने मार्ग में पैदल चलकर प्रभावितों के घरों तक पहुंचकर जल भराव से हुए नुकसान का अवलोकन किया। श्री रामफल गर्ग और श्री किस्मत कुमार गर्ग के घर पहुंचकर जलभराव से हुए नुकसान की जानकारी ली तथा प्रभावित परिवारों से चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया। सतना से चित्रकूट मार्ग पर सियाराम कुटीर स्थित माधव धर्मशाला के समीप अग्रहरि किराना स्टोर पहुंचकर दुकानदार श्री कामता प्रसाद गुप्ता से मुलाकात की और उनकी दुकान में पानी भरने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कठिन समय में सरकार सभी प्रभावितों को नियमानुसार हरसंभव राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें