Popup Image
Advertisement

फ्रीगंज ओवरब्रिज के टेंडर को हरी झंडी, आदेश का इंतजार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 से पहले फ्रीगंज में नया फोरलेन ओवरब्रिज बनने की राह पूरी तरह साफ हो गई है। गुजरात की एक कंपनी इसे 58 करोड़ रुपयों में बनाने के लिए तैयार है। उसे केवल विभाग के वर्क ऑर्डर का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने भी इसे मंजूर कर दिया है, जिसका आदेश विभाग को मिलना बाकी है। आदेश मिलने के बाद काम शुरू किया जा सकेगा। आने वाले सिंहस्थ के लिए यह बड़ी सौगात होगी।

Advertisement

फ्रीगंज में चामुंडमाता मंदिर चौराहा से नगर निगम के नगर वन से बंद बिनोद मिल की जमीन से फ्रीगंज तरफ मक्सी रोड तक ब्रिज बनाने का टेंडर अहमदाबाद की चेतन कंस्ट्रक्शन ने टेंडर डाला है। इसे प्रदेश स्तरीय टेंडर कमेटी के पास स्वीकृति के पास भेजा गया था। कमेटी ने टेंडर मंजूर करने का संकेत तो प्रशासन को दे दिया है, लेकिन अभी इसका विधिवत पत्र जारी नहीं किया है। ओवरब्रिज के लिए पांच कंपनियों ने टेंडर डाले थे। इसमें से गुजरात की इस कंस्ट्रक्शन कंपनी का टेंडर खुला है।

विभाग ने 71.13 करोड़ का टेंडर लगाया था। कंपनी ने 58 करोड़ रुपए का टेंडर भरा है। यानी वह इतनी राशि में ही बना देगी। इससे सरकार को 13 करोड़ रुपए की बचत होगी। ओवरब्रिज के लिए यह दूसरा नया टेंडर लगाया गया था। पहले 16 करोड़ 27 लाख रुपए का टेंडर खुला था, लेकिन उसे निरस्त करना पड़ा। फरवरी अंत में 71.13 करोड़ का नया टेंडर लगाया गया। मार्च में यह खुला और टेक्निकल बीड के अंतर्गत पांच टेंडर खुले थे। फाइनेंशियल बीड में गुजरात की कंस्ट्रक्शन कंपनी का टेंडर खुला।
सिंहस्थ में मिलेगी बड़ी सौगात, गुजरात की कंपनी 58 करोड़ रुपए में बनाने को तैयार

Advertisement

फोरलेन ब्रिज का अब तक का सफर

जुलाई 2023 में तत्कालीन शिवराज सरकार ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए 91.76 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी।

Advertisement

12 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ओवरब्रिज निर्माण का भूमिपूजन।

डॉ. मोहन यादव सरकार ने खर्च बचाने के लिए योजना की जगह बदली। जिससे इसकी लागत घटी।

ओवरब्रिज को महापौर बंगले के सामने से इंदिरा गांधी प्रतिमा की ओर बनाने की जगह बंद बिनोद मिल की जगह बनाने का निर्णय।

स्वीकृति की सूचना मिली है: फ्रीगंज में नया ओवरब्रिज बनाने के लिए टेंडर को स्वीकृति मिलने की सूचना विभागीय अधिकारियों से मिली है। इसका औपचारिक पत्र मिलना बाकी है।
रौशन कुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें