Advertisement

गुड्डू कलीम हत्याकांड: 2 लाख कीमत की रोलेक्स और 1.25 लाख की RADO घड़ी पहनता है आसिफ

आसिफ के कमरे से चुराए जेवरात और कीमती सामान जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अपने पिता पूर्व पार्षद गुड्ड कलीम की हत्या की साजिश रचने वाले बड़े बेटे आसिफ को अमीरी में रहने का शौक था। उसके कमरे से चोरी गए सामान में रोलेक्स और रॉडो जैसी घडिय़ां भी शामिल थीं। पुलिस ने आसिफ के कमरे से चोरी किया सामान शनिवार को बरामद कर लिया। इनकी कीमत 22 लाख रुपए आंकी गई है।

आसिफ के सील कमरे में भांजा जमाई शाजापुर निवासी जम्मू उर्फ नसरूद्दीन शेख और कोट मोहल्ला निवासी भतीजे परवेज खान उर्फ पारू ने चोरी की वारदात की थी। पुलिस को इस चोरी का पता तब चला था, जब वह आसिफ के सील कमरे में बरामदगी करने पहुंची थी। आसिफ ने पुलिस को बताया था कि उसने कारतूस और अन्य दस्तावेज कमरे में रखे हैं। इन्हें जम्मू और परवेज ने खिड़की की ग्रिल के स्क्रू खोलकर चुरा लिया था। रिमांड के दौरान जम्मू और परवेज ने वारदात करना कबूल कर लिया था। दोनों ने माल जम्मू के शाजापुर स्थित घर में छिपाया था। पुलिस ने इसकी बरामदगी कर ली है।

Advertisement

क्या-क्या मिला सामान में

10.40 लाख कीमत का 13.5 तोला सोने का रानी हार,

Advertisement

2 लाख कीमत का 2.5 तोला सोने का हार

64  हजार कीमत की 8 ग्राम सोने की चेन

64 हजार कीमत का 8 ग्राम सोने का पेंडल

1.20 लाख कीमत का 1.5 तोला सोने का कडा

1.24  लाख कीमत के 1.2किलो चांदी के दो बिस्किट

4 लाख कीमत की रोलेक्स कंपनी की दो घडिय़ां

1.25 लाख कीमत की रॉडो कंपनी की एक घड़ी

इसके अलावा चांदी की दो अंगूठी, 17 हजार कीमत की दो लेडीज घड़ी, १० हजार रुपए कीमत की पुरुष घड़ी, घड़ी के 5 बैंड, 17 हजार कीमत के 34 कारतूस और 7 हजार रुपए नगदी बरामद की है।

आज कोर्ट में पेश करेंगे जम्मू और परवेज को

जम्मू और परवेज का रिमांड आज खत्म हो रहा है। दोनों को शाम तक पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। अभी भी कुछ सामग्री की बरामदगी होनी है, ऐसे में दोनों का रिमांड बढऩे की संभावना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें