बदनावर टोल पर गुंडागिर्दी, महिलाओं को बुरी तरह पीटा

वाहन चालकों के साथ टोल संचालक व कर्मचारियों ने की मारपीट, जान बचाकर भागे यात्री

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बदनावर हाईवे टोल का शुभारंभ हुए दो दिन नहीं हुए थे कि यहाँ के संचालक व कर्मचारियों द्वारा वाहन चालक व उनके परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना थाना इंगोरिया क्षेत्र की है। हालां की मामला अभी तक पुलिस के पास नही पहुंचा है। घटना एक दिन पहले शनिवार की बताई जा रही है।
दरअसल पूरा मामला यह है की वाहन चालक की व टोल कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे गुस्साए टोल के कर्मचारी व संचालक ने वाहन चालक व उसके साथ गाड़ी में बैठे लोगों एवं महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। वीडियो में देख सकते है की महिला के साथ टोल कर्मी द्वारा अभद्रता व मारपीट की जा रही है। हालाकि इस मामले में वाहन चालक व उसके परिजनों ने इस मामले की शिकायत नहीं की और वहां से चले गए। लेकिन यह वीडियो वहा मौजूद लोगों ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे
इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा का कहना है कि टोल पर हुई मारपीट का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई है उन्हें बेख़ौफ़ होकर सम्बंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को शिकायत करना चाहिए। यदि फरियादी पक्ष घबराहट में अभी चला गया है तो कोई बात नहीं आजकल मेल सुविधा भी उपलब्ध है। पुलिस जरूर कारवाई करेगी।









