Advertisement

शहर में दो स्थानों पर हफ्तावसूली

उज्जैन। रविवार को चिमनगंज थाना क्षेत्र के एमआर-5 और ढांचा भवन में युवकों के साथ हफ्तावसूली और रुपये नहीं देने पर चाकूबाजी की वारदातें हुईं जिनमें पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राहुल शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा निवासी शिवशक्ति नगर अपने दोस्त किशोर शर्मा के साथ एमआर-5 स्थित रणकेश्वरधाम के सामने से जा रहा था तभी सावन और भूरा नामक बदमाशों ने उन्हें रोका और व शराब पीने के लिये रुपयों की मांग की। राहुल ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाशों ने किशोर को चाकू मार दिया व राहुल को थप्पड़ मारकर घायल किया।

इसी प्रकार मोहित पिता संजय पोकले निवासी ढांचा भवन को ज्ञानेश्वरी माता मंदिर के पास ढांचा भवन में संदीप नामक बदमाश ने रोका और शराब पीने के रुपये नहीं देने पर पीटकर घायल कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें