MP के 8 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के सिवनी, छिंदवाड़ा और डिंडौरी में बुधवार को पानी गिरा। छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी ग्रामीण इलाके में बुधवार सुबह करीब 6 बजे हल्की बारिश हुई। इससे पहले जिले के शहरी भाग में रात को रिमझिम पानी गिरा था। डिंडौरी में भी सुबह हल्की बारिश हुई ।वहीं, नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर समेत 8 जिलों में आज ओले गिरने का अलर्ट है।

भोपाल-जबलपुर में तेज आंधी चल सकती है। इसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।सिवनी में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे 15-20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। मौसम में ठंडक तो घुली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है। बारिश से इन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन-टर्फ की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। भोपाल में पूरे दिन बादल रहे।जबलपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में गरज-चमक, तेज आंधी का असर भी देखने को मिला।









