Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले हरभजन आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का वक्त

भगवान महाकाल के दरबार में ‘टर्बोनेटर’, गर्भगृह के बाहर से किए दर्शन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर और टर्बोनेटर के नाम से जाने पहचाने जाने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर पूजन किया। पुजारी आकाश शर्मा और पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी ने पूजन करवाया। ब्लैक टी-शर्ट और सफेद केप पहने हरभजन इस दौरान आंखें मंूदकर भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने हरभजन को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया।

दर्शन के बाद मंदिर से बाहर आकर हरभजन ने मीडियाकर्मियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल ने उन्हें बुलाया इसलिए वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। २२ अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले को लेकर भी हरभजन ने बात की। उन्होंने कहा यह हमला चिंता का विषय है और यह घटना बेहद दु:खद है। भारतीयों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए और सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए कोई हमारे देश में घुसकर भारतीयों की हत्या कर जाए और हम चुपचाप बैठे रहें, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें