Popup Image
Advertisement

शादी में छात्रा से दोस्ती की, फिर अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म किया, जेल गया

घर से भागकर शादी करने का झांसा दिया और छोडक़र भाग गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागदा के पाल्या में रहने वाली युवती की मुलाकात रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में एक युवक से हुई। दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। युवक ने उसे झांसे में लेकर कई बार दुष्कर्म किया और बाद में उससे शादी करने से मना कर दिया। युवती ने नागदा थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एसआई योगिता उपाध्याय ने बताया कि पाल्या में रहने वाली युवती पीजीडीसीए की स्टूडेंट है। पिछले वर्ष अप्रैल माह में वह रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। यहां उसका परिचय इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक प्रजापत से हुआ। दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। अभिषेक ने युवती से कहा कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। एक दिन युवती के घर कोई नहीं था तब अभिषेक पहुंचा और युवती को फोटो दिखाकर कहा कि यह फोटो तुम्हारे घर वालों को बता दूंगा। धमकी के बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया साथ ही बोला कि हम दोनों रिलेशनशिप में हैं आजकल यह सब चलता है।

Advertisement

दोस्त ने बताया वह शादी कर रहा है
कुछ माह बाद अभिषेक के दोस्त ने युवती को बताया कि वह दूसरी लडक़ी से शादी कर रहा है। इस पर युवती ने अभिषेक से संपर्क किया तो वह बोला कि मैं 20 दिन में तुमसे शादी करूंगा फिर घर छोडक़र अपने साथ ले गया। तीन दिनों तक अलग-अलग जगह घुमाने के दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में नागदा में छोडक़र भाग गया।

मोबाइल भी लेकर चला गया
अभिषेक ने युवती को नागदा में छोडऩे के पहले उसका मोबाइल भी ले लिया और बाद में शादी की बात करने पर बहाने करने लगा। युवती ने इसकी जानकारी घर वालों को देने की बात कही तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने नागदा थाने में अभिषेक पिता महेश प्रजापत निवासी इंदिरा कॉलोनी नागदा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इस पर टीआई अमृतलाल गावरी ने एसआई उपाध्याय के साथ हेडकांस्टेबल गोविंद सिंह, बंटी जाट, संदीप राठौर और शालिनी, नीलम तिवारी की टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा। टीम ने अभिषेक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें