पुलिस की अच्छी व्यवस्था इन्हे रास नहीं आती

उज्जैन। शहर के बहुत से लोग करामाती और शरारती हैं। अच्छी व्यवस्था इन्हें रास नहीं आती। बेहतर काम इन्हें पसंद नहीं। नियमो में चलना इनकी आदत में शुमार नहीं। नियमों को तोडऩे में इन्हें दिली सुकून मिलता है।

Advertisement
अब फ्रीगंज पुल को ही देख लीजिए। आने जाने के दो रास्ते हैं। ये नियम तोडू लोग उल्टे रास्ते से आते थे। एक्सीडेंट होते थे। पुलिस ने स्पिंग पोस्ट-फ्लैप डेलीनेटर लगाए।
ताकि कोई किसी से टकराए। इन लोगों ने उसे भी तोड़ दिए और रास्ता बना लिया। अब ऐसे करतूती लोगों को रास्ते पर लाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगाए। तब इनकी अक्ल ठिकाने आएगी और ये नियम तोडऩे की हिम्मत नहीं करेंगे।
Advertisement









