Advertisement

उसने बेटे से कहा इस पर टै्रक्टर चढ़ा दे मैं बचा लेकिन मेरा बेटा पहिए में दब गया

मासूम की मौत के बाद पिता ने लगाया आरोप

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बदरखां गांव में टै्रक्टर का पहिया चढऩे से चार साल के मासूम की मौत हो गई। पिता ने हत्या का अरोप लगाया है। चिमनगंज मंडी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बैजनाथ निपानिया में रहने वाला पवन अपनी पत्नी और चार साल के बच्चे जय को लेकर बदरखां गांव मजदूरी के लिए आया। वह पूर्व सरपंच अय्युब के यहां पाणत का काम कर रहा था। उसके चार साल के बच्चे की टै्रक्टर के पहिए में दबने से मौत हो गई। उसका कहना है कि बेटे की तबीयत खराब थी। वह अय्युब के पास दवाई के लिए पैसे मांगने गया। उसने मना कर दिया। शाम को एक बार फिर गया और कहा कि बच्चा बहुत बीमार है मजदूरी के पैसे दे दे। उसने इस बार भी मना कर दिया और चांटा मार दिया।

Advertisement

इस बात को लेकर दोनों में झूमा-झटकी हो गई। अय्युब ने ने अपने १२ साल के बेटे हैदर से कहा कि इस पर टै्रक्टर चढ़ा दे। हैदर ट्रैक्टर पर चढ़ा और मेरी तरफ आने लगा। मैं तो किसी प्रकार बच गया, लेकिन मेरा बेटा खेत में खेल रहा था ट्रैक्टर का पहिया उस पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चिमनगंज मंडी पुलिस का कहना है कि जिस पर आरोप लगाया गया है उसका कहना है कि रिवर्स करते समय हादसा हुआ। जबकि पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें