Popup Image
Advertisement

दादागीरी : गृह मंत्रालय में पदस्थ दंपत्ति और परिजन से फूल प्रसादी वालों ने की मारपीट

महाकाल थाने से 200 मीटर दूर की घटना, प्रसाद खरीदकर सामान रखने का बना रहे थे दबाव

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे परिवार के साथ उज्जैन में फूल प्रसाद बेचने वालों ने मारपीट कर दी जिसमेंं दो महिलाओं सहित 3 लोग घायल हुए। दुकान संचालक श्रद्धालुओं पर प्रसाद खरीदने का दबाव बना रहे थे। घायलों ने महाकाल थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

योगेश साहू पिता ओमप्रकाश साहू निवासी ग्वालियर ने बताया कि वह पत्नी नेहा कुमारी, पिता ओमप्रकाश, आशादेवी, अंकिता, अंजलि व बच्चे आरव के साथ बुधवार सुबह 8.30 बजे महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आए थे। उनके पास सूटकेस, बैग आदि सामान था। भारत माता मंदिर के सामने से महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित फूल प्रसाद दुकान संचालक ने उन्हें रोका।

Advertisement

100 रुपए में प्रसाद की टोकरी देकर बैग व सामान रखने की बात कही। योगेश ने सूटकेस, बैग आदि सामान दुकान पर रखा और प्रसाद की टोकरी लेकर जाने लगे। तभी दुकान पर मौजूद एक युवक ने उन्हें रोका और कहा कि आपके साथ 6 लोग हैं, आपको 350-350 रुपए की प्रसाद की टोकरी लेना होगी। योगेश ने बताया कि इतने रुपए का प्रसाद खरीदने से इंकार किया तो दुकान संचालक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इस दुकान पर हुई मारपीट। (फोटो पीडि़त पक्ष ने उपलब्ध कराया)

गर्भवती को भी धक्का दिया
दुकान पर मौजूद युवकों की मारपीट में योगेश के सिर में चोट आई, अंकिता के हाथ की कोहनी में चोट आई। इसके अलावा योगेश की गर्भवती पत्नी नेहा को युवकों ने धक्का दिया जिससे वह भी घायल हुए। एक युवक सरिया लेकर मारने दौड़ा। जैसे तैसे जान बचाकर सभी लोग शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचे।

Advertisement

एक युवक को पुलिस ने पकड़ा
योगेश साहू ने बताया कि वे गृह मंत्रालय दिल्ली में पदस्थ हैं, उनकी पत्नी नेहा कुमारी साइंटिस्ट हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं की शिकायत दर्ज करने के बाद फूल प्रसाद दुकान पर मौजूद एक युवक को पकड़ा व दो अन्य की तलाश शुरू की।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें