Advertisement

नानाखेड़ा स्टेडियम में 36 करोड़ से बनेगा हॉकी टर्फ और पवेलियन

अभी पॉलिटेक्निक ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हैं हॉकी प्लेयर्स

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एक साल पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नानाखेड़ा खेल परिसर के बाद उज्जैन के हॉकी खिलाडिय़ों को हॉकी टर्फ ग्राउंड की सौगात मिलने जा रही है। नानाखेड़ा खेल परिसर में ही 80 बाय 110 का आधुनिक सुविधाओं वाला हॉकी टर्फ ग्राउंड बनेगा। इसके लिए 36 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी मिल चुकी हैअभी मप्र के चुनिंदा शहरों में ही इस तरह के ग्राउंड हैं।

मुख्यालय भोपाल स्तर से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू करवा दी गई है। करीब एक से डेढ़ माह में निर्माण एजेंसी तय होने के बाद काम भी शुरू हो जाएगा। 8800 वर्गफीट के चारों ओर तार की जाली लगाकर बीच में कृत्रिम घास बिछाई जाएगी। इसके बाद करीब डेढ़ साल के अंदर सर्वसुविधायुक्त हॉकी टर्फ ग्राउंड बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें पानी से छिड़काव भी किया जा सकेगा। दर्शक मैच का आनंद ले सकें, इसके लिए मैदान के चारों ओर पवेलियन भी बनेगा। इस मैदान के बनने के हॉकी के खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस करने में काफी सुविधा होगी और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं करवाई जा सकेंगी।

Advertisement

डेढ़ साल पहले हुआ शुभारंभ

डेढ़ साल पहले नानाखेड़ा स्टेडियम में बहुउद्देशीय खेल परिसर का शुभारंभ हुआ। यहां 18 एकड़ में बेहतरीन स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, शूटिंग, मलखंभ, टेबल टेनिस, फुटबॉल, लॉन टेनिस और अत्याधुनिक जिम सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथेलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक के चारों ओर पवेलियन बनाना प्रस्तावित है।

Advertisement

रोजाना 50 से ज्यादा खिलाड़ी करते है अभ्यास

वर्तमान में हॉकी के 50 से ज्यादा नियमित खिलाड़ी हैं जो हॉकी टर्फ सुविधा नहीं होने के कारण अभी पॉलिटेक्निक कॉलेज के खुले मैदान में अभ्यास करते हैं। पथरीले और सामूहिक ग्राउंड में अन्य खिलाडिय़ों के बीच हॉकी प्लेयर को परेशानी होती है। बावजूद इसके कई खिलाडिय़ों ने स्टेट और नेशनल स्तर पर उज्जैन जिले का मान बढ़ाया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें