Popup Image
Advertisement

पूर्व मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता पारस जैन के खिलाफ लोकायुक्त में मामला दर्ज

पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पारस जैन, PWD के तीन इंजीनियर और सांख्यिकी अधिकारी समेत आठ के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। लोकायुक्त ने पद के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई की है।

Advertisement

मामले में लोकायुक्त द्वारा की गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि पूर्व मंत्री पारस जैन ने विधायक निधि से कुल चार साल में लगभग 153 लाख रुपये की राशि से निजी जमीन पर दीवार का निर्माण करवा लिया।

इस दीवार का निर्माण करवाने के दौरान शासकीय दस्तावेजों में यह बताया गया कि इस दीवार के निर्माण से सार्वजनिक रूप से लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन लोकायुक्त द्वारा की गई जांच में यह भी पता चला कि नाले पर सुरक्षा दीवार बनाने के नाम से भले ही दीवार को बनाया गया और लेकिन इस दीवार से जनता को कोई सार्वजनिक लाभ होता नजर नहीं आता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें