Advertisement

रेलवे भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन का वार्षिक कैलेंडर जारी किया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। केंद्रीयकृत विज्ञापन किस किस महीने में जारी किए जाएंगे, इसका विवरण भी प्रस्तावित किया गया है। माना जा रहा है कि इससे अभ्यर्थियों को फायदा होगा। पहली बार रेलवे ने इस तरह की कवायद की है।

Advertisement

आरआरबी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच में असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। अप्रैल से जून के बीच टेक्नीशियन पदों के लिए केंद्रीयकृत विज्ञापन आएगा। जुलाई से सितंबर के बीच नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज ग्रेजुएट लेवल 4, 5 और 6 के लिए, एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल दो और तीन के लिए, जूनियर इंजीनियर तथा पैरामेडिकल कैटेगरीज के लिए विज्ञापन आएंगे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच लेवल वन और मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरीज के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें