Advertisement

पति ने पहले पत्नी को पीटा, सास पर भी किया हमला

उज्जैन। नीलगंगा क्षेत्र के एकतानगर में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को पीटा जब सास ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की। सास को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तराना की रहने वाली पार्वती बाई पति गणपतलाल परमार एकतानगर में रहने वाली अपनी बेटी राधा पति प्रेम यादव से मिलने आई थी। राधा ने बताया कि शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच पति प्रेम यादव ने उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट की।

Advertisement

इतना ही नहीं मारपीट के दौरान वह उसके गले पर बैठ गया। यह देख मां पार्वती बाई घबरा गई और उन्होंने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी पति ने मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। राधा उन्हें लेकर चरक अस्पताल लेकर पहुंची। राधा का कहना है कि पति प्रेम यादव शराब पीने का आदी है और भंगार का काम करता है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें