Advertisement

अलग रह रहा पति घर पहुंचा और पत्नी का गला दबा कर भाग गया

एफएसएल की जांच में हत्या साबित हुई, पकड़ लिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शादी को सोलह साल हो गए थे और वह करीब डेढ़ साल से पत्नी से अलग रह रहा था। उसने मौका देखा और अपने पिता के घर उस समय पहुंचा जब कोई नहीं था। पत्नी का गला दबाया और भाग गया। जब ससुर घर आया तो बहू को जमीन पर पड़ा देख चौंक गया। उसने आसपास वालों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

यह मामला है कि इंगोरिया थाना के बलेड़ी गांव का। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा महिला मृत अवस्था में थी। ससुर कानीराम ने कहा कि यह संदिग्य मौत है। थाना प्रभारी ने एपएसएल टीम को बुलाया और जांच में मदद ली। प्रारंभिक तौर पर बताया गया कि यह मामला हत्या का है। जिसकी मौत हुई उसका नाम सपना था उसका करीब १६ साल पहले काशीराम से विवाह हुआ था।

Advertisement

दोनों के दो बच्चे हैं। जांच में पता चला कि पति-पत्नी में अक्सर अनबन होती थी। काशीराम को सपना के चरित्र पर शंका थी। इसलिए वह डेढ़ साल से अलग रह रहा था। पुलिस को पूरा माजरा समझने में देर नहीं लगी। पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उधर काशीराम की तलाश शुरू कर दी। ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ी। वह रूपाखेड़ी में छुपा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

मौका देख रहा था काशीराम

Advertisement

पुलिस हिरासत में आए काशीराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। दोनों में अनबन रहती थी। जब देखा कि घर पर कोई नहीं है तब वह घर पहुंचा और सपना से बात करने लगा। दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी बीच उसने गला दबा दिया और भाग गया। जिस समय यह घटनाक्रम हुआ उस समय बच्चे नाना के घर गए हुए थे। पुलिस ने कानीराम से पूछताछ की तब उसने बताया कि उसे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। जब वह घर पहुंचा तब उसने बहू सपना को जमीन पर पड़े देखा। पुलिस आज काशीराम को न्यायालय में पेश करेगी।

Related Articles

Write a review