Popup Image
Advertisement

ड्राइवर ने ही दिया था अपने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, कॉल डिटेल्स निकाल किया चोरी का खुलासा

Advertisement

पुलिस ने 3 लाख कैश, लोडिंग वाहन और घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त की

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। टीवी डिस्ट्रीब्यूटर के ड्राइवर के साथ हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। ड्राइवर की रुपए पर नीयत डोल गई थी जिसके बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया 3 लाख कैश, लोडिंग वाहन और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि 23जून को फरियादी प्रदीप जैन निवासी जवाहर नगर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह एलईडी टीवी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने 14 जून को इंदौर से उज्जैन में माल सप्लाई के लिए सुनील जाटव को लोडिंग वाहन क्र. एमपी 09 जेडटी 2282 से भेजा था। ड्राइवर सुनील ने पहले नानाखेड़ा स्थित जायसन ऑफिस में माल उतारकर 3 लाख कैश लिया और फिर नईसडक़ पहुंचा जहां अज्ञात शख्स ने वाहन में रखा कैश चुरा लिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू की।

कैमरे खंगाले, कॉल डिटेल्स निकाली

Advertisement

वारदात की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली टीआई डीबीएस तोमर और टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, कॉल डिटेल्स निकाली गई। इसमें पता चला कि घटना के समय वाहन चालक सुनील पिता वीरसिंह जाटव (२७) निवासी भागीरथपुरा, इंदौर ने अपने भाई विशाल जाटव को कॉल कर बुलाया था और फिर दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी गई राशि 3 लाख, लोडिंग वाहन और घटना में प्रयुक्त बाइक क्रमांक एमपी ०९ एके 6142 जब्त की है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें