Advertisement

पंडित ने दो महिलाओं को अकेला कर दिया, अब खुद रहेगा जेल में

झांसा देकर संबंध बनाए और दूसरी शादी कर ली

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। खाचरौद में रहने वाले एक पंडित ने मंगल कॉलोनी में किराए का मकान लिया और पंडिताई करने लगा। यहीं पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। वह उसके साथ रहने लगा। बाद में दूसरी महिला से शादी कर ली। पहली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पंडित को गिरफ्तार कर लिया। आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से वह जेल की हवा खाएगा।

धोखेबाज पंडित का नाम जीतेंद्र पिता गोविंद जोशी है। यह मूलत: खाचरौद का रहने वाला है। यहां मंगल कॉलोनी में २०२२ से रह रहा था। इसी इलाके की एक महिला से उसका संपर्क हुआ। दोनों एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गए। साथ रहने लगे। इसी बीच मकान मकान मालिक ने मकान खाली कराया तो महिला ऋषि नगर में रहने लगी।

Advertisement

पंडित खाचरौद चला गया। दोनों के बीच मोबाइल से बात होती रही। पिछले दिनों पंडित ने मोबाइल बंद कर लिया। महिला को शक हुआ। वह खाचरौद पहुंची। पता चला कि उसने शादी कर ली है। महिला ने खाचरौद पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने केस चिमनगंज मंडी थाना भेज दिया। पुलिस ने जांच की तो पता चला पंडित पीपलीनाका इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता है। पुलिस ने उसे बलात्कार और अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें