Advertisement

हैदराबाद से विधायक टी राजा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तेलंगाना हैदराबाद से विधायक टी राजा ने पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के साथ ही हिंदू राष्ट्र बनाने की बात भी कही। इन मुद्दों के साथ टी राजा ने देशभर में किया जा रहे सर्वे को लेकर भी बड़ी बात कही है।

Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि तेलंगाना हैदराबाद से विधायक टी राजा बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं जो कि मौका मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आते रहते हैं। गुरुवार को भी वे अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। चांदी द्वार से पूजन अर्चन पुजारी प्रशांत शर्मा व पुरोहित सत्यनारायण जोशी द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा विधायक टी राजा का सम्मान भी किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें