Advertisement

ICC T20 Ranking Bowler: वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहली बार नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

आईसीसी की आधिकारिक घोषणा

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और वे आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।’

Advertisement

बुमराह और बिश्नोई के बाद तीसरे

चक्रवर्ती से पहले सिर्फ दो भारतीय गेंदबाज ही टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। इनमें बुमराह और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई शामिल हैं। अब वरुण चक्रवर्ती भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

बीते 12 महीनों में शानदार प्रदर्शन

34 वर्षीय चक्रवर्ती पिछले एक साल से भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नियमित रूप से खेल रहे हैं। उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें