वाकई में एएसआई हो तो ऐसा..

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे है। वाहनों का बेतरतीब खड़ा होना, जाम लगना, तेज गति से वाहनों का दौडऩा यह आम बात हो गई है। ऐसे में एक एएसआई ने जो किया वह नगरकोट इलाके में चर्चा का विषय रहा।

आप माता जी के दर्शन करने जाएंगे तो बीच में ही आपका वाहन रोक दिया जाएगा। मंगलवार रात १०.५५ बजे की घटना है। एएसआई दिनेश भट्ट यहां मौजूद थे। बाइक पर तीन सवार। दूसरी बाइक पर पति-पत्नी और एक बेटा। युवक बैरिकेड्स हटा कर जाने लगे।
एएसआई उलझ गए। नहीं जाने दिया। काफी देर तक हुज्जत होती रही। उन्होंने कहा, एक तो तीन सवारी, दूसरा हेलमेट नहीं, तीसरा नियम तोडऩा। बोलो, चालान बनाऊं? देखो, मुंहजोरी मत करो। हम यहां व्यवस्था बनाने को खड़े हैं। आठ घंटे हो गए। तुम एक घंटा भी खड़े नहीं हो सकते। बस फिर क्या था। पति-पत्नी यानी बेटों के मां-बाप ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी और कहा, भाई साहब, जाने दीजिए बच्चों से गल्ती हो गई। मंदिर की तरफ जाते-जाते वे बोले, आप जैसे सब हो जाएं तो शहर को जाम से मुक्ति मिल जाए।









