Advertisement

गरबे में देर हुई तो युवतियों और महिलाओं को पुलिस छोड़ेगी घर

डायल 112 पर कॉल कर मांग सकती हैं मदद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नवरात्रि पर्व के दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे गरबा का उत्साह भी चरम पर पहुंच रहा है। पांडालों और गरबा आयोजन के लिए पुलिस भी मुस्तैद है। एसपी समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। अब पुलिस गरबा पांडाल में देर होने पर महिलाओं की मदद भी करेगी। यदि किसी महिला या युवती की गाड़ी खराब होती है या फिर उसे किसी कारणवश देर हो जाती है तो ऐसे में पुलिस उन्हें सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।

इसके लिए वह चाहें तो 112 सेवा का उपयोग कर सकती हैं। दरअसल, बुधवार रात एसपी शर्मा अलग-अलग गरबा पांडालों में पहुंचे थे। यहां उन्होंने गरबा पांडालों में उपस्थित अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए थे। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीसी कैमरे से निगरानी, महिला सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं पूरी तरह से लागू हैं या नहीं, इसकी समीक्षा की थी। इस बीच उन्होंने गरबा पांडालों में आने वाले श्रद्धालुओं से भी बात की और कहा कि प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों का पालन करें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। इसके अलावा यदि किसी महिला को कोई परेशानी हो या किसी तरह की सहायता की जरूरत हो तो वह पुलिस की मदद ले सकती हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें