Advertisement

मनी प्लांट लगाने के बाद भी नही हो रही है बरकत, तो करें ये उपाय

मनी प्लांट, जैसा कि इस पौधे के नाम से पता चलता है, इसे लगाने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने और धन प्राप्ति के लिए मनी प्लांट लगाते हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि मनी प्लांट के फलने-फूलने के बाद भी घर में समृद्धि नहीं आ रही है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने के कुछ तरीके बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

 

Advertisement

दिशा का ध्यान रखें
मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा के बीच में लगाना चाहिए। इससे घर में समृद्धि आती है। इसे घर के अंदर ही लगाएं, बाहर नहीं। इससे पौधे की ग्रोथ बनी रहेगी। साथ ही पौधे से सूखी पत्तियां हटा देनी चाहिए।

शुक्रवार को करें ये उपाय
हर शुक्रवार को मनी प्लांट में कच्चा दूध पानी में मिलाकर चढ़ाएं। इससे धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनी प्लांट के निचले हिस्से में जड़ के पास लाल रिबन या धागा बांध दें। इससे धन की कमी की समस्या दूर होती है। सुबह उठकर करें ये काम सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद मनी प्लांट में दूध चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर में धन की वर्षा होगी। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे धन तेजी से आकर्षित होता है। साथ ही मनी प्लांट की ग्रोथ भी बढ़ती है। कहा जाता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट बढ़ता है, व्यक्ति की आमदनी भी बढ़ती है। घर के लोगों को करियर में तेजी से तरक्की मिलती है।

Advertisement

इस बात का रखें ध्यान
साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर जाए और नीचे की ओर बिखरी हुई न हो। इस तरह लगाएं पौधा घर में कभी भी सूखा हुआ मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए। इससे घर की तरक्की रुक जाती है और दरिद्रता आती है। इसे हमेशा मिट्टी के गमले या कांच की बोतल में लगाना चाहिए

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें