Advertisement

जमीन विवाद में भाई ने भाइयों को लट्ठ और सरिए से जमकर पीटा

जमीन बेचने की बात को लेकर हुआ था विवाद

Advertisement

चरक अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

उज्जैन। जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपने ही भाइयों को जमकर पीटा जिसके बाद दोनों को सिर और हाथ में गहरी चोट लगी। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों के नाम नारायण पिता अंबाराम जलिया (२७) निवासी ग्राम बनबना तहसील बडऩगर और उसका भाई धर्मेंद्र जलिया है। दोनों ने बताया कि गांव में एक बीघा जमीन है जिसमें उनका भी हिस्सा है जिसे उनके बड़े भाई टीकमलाल ने बिना पूछे ही बेच दिया।

Advertisement

इसे लेकर नारायण ने आपत्ति जताई थी। इस पर टीकमलाल ने कहा था कि जमीन मेरी थी इसलिए बेच दी। इसमें तुम्हारा कोई हिस्सा नहीं। इसी को विवाद हुआ और टीकमलाल ने गाली-गलोच की जब नारायण ने गाली देने से मना किया तो टीकमलाल ने डंडे से मारपीट की जिससे नारायण के सिर और हाथ में चोट आई।

विवाद होता देख भाई धर्मेंद्र जलिया बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ मुकेश पिता गणपत निवासी जावडपाल्या (उन्हेल) ने सरिया दे मारा। इसके बाद टीकमलाल और मुकेश ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में इंगोरिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें