पूर्व कप्तान श्रीकांत महाकाल की शरण में….

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कृष्णम्माचारी श्रीकांत सोमवार सुबह महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। एक समय सुनील गावसकर जैसे बेट्समेन के साथ जोड़ी बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी श्रीकांत परिवार के साथ सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दौरान उन्होंने करीब दो घंटे नंदी हाल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान वे धोती कुर्ते में नजर आए। आरती के बाद श्रीकांत ने नंदी जी का पूजन कर भगवान महाकाल की देहरी से जल अर्पित कर दर्शन किए।

Advertisement
Advertisement









