Advertisement

2 ज्योतिर्लिंगों के साथ दक्षिण भारत की यात्रा कराएगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

यात्री उज्जैन से भी शुरू कर सकत हैं यात्रा

Advertisement

उज्जैन। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा मप्र के तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 25 नवंबर को इंदौर से 2 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी। यात्री उज्जैन से भी यात्रा शुरू कर सकते हैं। यात्रा की अवधि 10 रातें और 11 दिन की रहेगी। ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री सवार हो सकते हैं। इसके बाद टे्रन का सफर दर्शन यात्रा के लिए शुरू होगा। ट्रेन से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन की यात्रा होगी।

पैकेज की लागत व सुविधाएं: यात्रा के लिए स्लीपर (इकोनॉमी)- 20 हजार, थर्ड एसी (स्टैंडर्ड)-32 हजार 800 व सेकंड एसी (कंफर्ट) का किराया 43 हजार 300 रुपए प्रति यात्री है। इसमें सर्व-समावेशी टूर पैकेज में रेल यात्रा, भोजन (ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड), सडक़ परिवहन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आवास, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा और सुरक्षा सेवाएं शामिल हैं। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें