Popup Image
Advertisement

भारतीय एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव की 42 साल की उम्र में मौत हो गई. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खा लिया था. बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा था. उनकी मौत की परिस्थितियों का अभी पता नहीं चल सका है.

Advertisement

भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस सत्यनारायण ने इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि उन्हें इस दुखद घटना के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन नीरज का शव अभी अस्पताल में ही था.

सत्यनारायण ने कहा- नीरज ने आत्महत्या की है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज इस महीने आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे. डोपिंग सस्पेंशन के कारण उन्हें प्रतियोगिता से बाहर रहना पड़ा था. बताया जा रहा है कि इसके बाद वह भावनात्मक तनाव से गुजर रहे थे. हालांकि, उनकी मौत की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

Advertisement

हेड कोच सत्यनारायण ने कहा कि वह इसकी सटीक वजह को लेकर अटकलें नहीं लगाना चाहते. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी को जीवन में मिलने वाली सफलता और असफलता, दोनों का सामना संतुलित मन से करना चाहिए. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नीरज ने इतना बड़ा कदम उठाया.

एशियन पैरा गेम्स में जीते थे तीन गोल्ड मेडल

Advertisement

नीरज यादव भारत के सफल पैरा एथलीटों में शामिल थे. उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में कुल तीन गोल्ड मेडल जीते थे. साल 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसके बाद 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में गोल्ड मेडल जीते.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें