होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

आज से ईरानी बंदरगाहों में समुद्री यातायात की नाकाबंदी करेगा अमेरिका
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी, एजेंसी। होर्मुज स्ट्रेट में हालिया हमलों में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक होर्मुज में ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास उसके दो तेल टैंकरों पर ईरान की दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया है। मोंबासा और अल बहिया नाम के टैंकरों पर हुए इस हमले में 8 लोग भी घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि सोमवार को ईरान पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले किए गए। इन हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाना और होर्मुज स्ट्रेट में आम नागरिकों और कॉमर्शियल जहाजों पर हमले करने की उसकी क्षमता को कमजोर करना है। मंगलवार से अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात की नाकाबंदी फिर शुरू करेगा।
अमेरिकी हमलों ने ईरान को दशकों पीछे धकेल दिया: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि हालिया अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की सैन्य ताकत काफी हद तक खत्म हो गई है और देश स्टोन एज जैसी स्थिति में पहुंच गया है। न्यूजमैक्स से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के 159 सैन्य जहाज अब नष्ट हो चुके हैं। साथ ही 200 सैन्य विमान, रडार, एयर डिफेंस सिस्टम और हथियार बनाने की क्षमता का बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया गया है। ट्रम्प के मुताबिक, ईरान की हथियार उत्पादन क्षमता का लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो चुका है। हालांकि, उन्होंने माना कि ईरान के पास अभी भी कुछ मिसाइलें और सीमित सैन्य क्षमता बची हुई है।
ट्रम्प का बड़ा ऐलान- ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करेगा। इसके बदले हर कार्गो पर २० प्रतिशत शुल्क वसूलेगा। ईरानी जहाजों और उसके ग्राहकों पर नई पाबंदियां लागू कीं।
रूस का स्पेशल कमांड एयरक्राफ्ट तेहरान पहुंचा अमेरिका-ईरान तनाव के बीच रूस का स्पेशल कमांड एयरक्राफ्ट टीयू-214पी तेहरान पहुंचा। यह विमान परमाणु या बड़े युद्ध के दौरान राष्ट्रपति और सेना के कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
अमेरिका के दबाव के आगे होर्मुज पर कंट्रोल नहीं छोड़ेंगे
सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने कहा कि होर्मुज पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।
अमेरिका ने ईरान के सबमरीन और नेवल बेस पर हमला किया- CENTCOM ने बंदर अब्बास स्थित सबमरीन और नेवल मेंटेनेंस फैसिलिटी पर सी-ड्रोन से हमला किया। अईरान की नौसैनिक क्षमता को निशाना बनाया।









