Advertisement

शहरकाजी के खिलाफ फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट भाई से मांगे ५ लाख रुपए

बदमाश बोला- रुपए नहीं दिए तो नहीं हटेगा प्लॉट से कब्जा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहरकाजी के खिलाफ फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट कर उनके भाई से प्लॉट से कब्जा हटाने के एवज में पांच लाख रुपए की डिमांड करने वाले बदमाश को बडऩगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर को शहरकाजी नासिरउद्दीन के भाई और फरियादी शहजाद पिता कल्लू खां (35) निवासी काजीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि 10 दिसंबर को मैं घर पर था तभी कसाई मोहल्ला निवासी सलमान पिता शकुर खां आया और अड़ीबाजी करते हुए बोला कि मेरे प्लॉट को अपना बताते हुए बोला कि प्लॉट मेरा है और कब्जा हटाने के लिए 5 लाख रुपए देना पड़ेंगे। रुपए देने से इंकार करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

इतना ही नहीं आरोपी ने शहरकाजी नासिरउद्दीन के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट भी की जिससे सामाजिक सौहाद्र्र बिगडऩे की संभावना थी। इस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया और आरोपी सलमान खां (29) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आदतन बदमाश है, उस पर पहले से ही दो प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें