Advertisement

Instagram Instants क्या है? जानें कैसे बदल रहा फोटो शेयरिंग का पूरा अनुभव

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स शेयर करने वाला प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। Meta लगातार ऐसे फीचर्स ला रहा है, जो यूजर्स को ज्यादा प्राइवेट, तेज और कैजुअल तरीके से बातचीत करने का मौका दें। इसी दिशा में कंपनी ने नया फीचर Instagram Instants लॉन्च किया है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास माना जा रहा है, जो हर फोटो को फीड पर पोस्ट नहीं करना चाहते, लेकिन दोस्तों के साथ छोटे और रियल मोमेंट्स शेयर करना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि इसमें शेयर की गई फोटो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाती है।

Advertisement

Instagram Instants को disappearing photo sharing फीचर कहा जा रहा है। इसमें यूजर तुरंत फोटो क्लिक करके अपने क्लोज फ्रेंड्स, म्यूचुअल फॉलोअर्स या चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह Instagram Stories से अलग है, क्योंकि स्टोरीज 24 घंटे तक दिखाई देती हैं, जबकि Instants सिर्फ देखने तक सीमित रहती हैं। Meta ने इसे minimal editing कॉन्सेप्ट पर बनाया है, यानी यहां ज्यादा फिल्टर, भारी एडिटिंग या परफेक्ट एस्थेटिक की जरूरत नहीं होती। यही वजह है कि लोग इसे Instagram का ज्यादा रियल और निजी अनुभव देने वाला फीचर मान रहे हैं।

Instagram Instants का इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। यूजर को Instagram Inbox में जाकर Plus (+) आइकन पर टैप करना होता है, जिसके बाद कैमरा खुल जाता है। यहां से तुरंत फोटो क्लिक करके उसे शेयर किया जा सकता है। अगर कोई फोटो गलती से पोस्ट हो जाए, तो उसे Your Instants सेक्शन में जाकर डिलीट भी किया जा सकता है। इसके अलावा Meta ने Recap फीचर भी जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी पुरानी Instants फोटो का छोटा कलेक्शन बनाकर उसे Story पर शेयर कर सकते हैं।

Advertisement

कई लोग Instagram Instants की तुलना Snapchat से कर रहे हैं, लेकिन दोनों में बड़ा फर्क भी है। Snapchat पूरी तरह disappearing content पर आधारित ऐप है, जबकि Instants Instagram के अंदर मौजूद एक फीचर है। इसमें रिएक्शन और रिप्लाई सीधे डीएम में आते हैं, जिससे बातचीत ज्यादा सहज और निजी महसूस होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यूजर्स को अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती और वे अपने मौजूदा Instagram दोस्तों के साथ ही यह फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Meta का मानना है कि सोशल मीडिया का ट्रेंड अब सिर्फ वायरल पोस्ट और परफेक्ट तस्वीरों तक सीमित नहीं रहा। खासकर Gen Z यूजर्स अब ज्यादा निजी, कम दबाव वाले और असली डिजिटल अनुभव चाहते हैं। Instagram Instants इसी बदलाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह फीचर भारत में Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और आने वाले समय में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें