Advertisement

आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की किस्त

सीएम आज रविवार को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 9 लाख 22 हजार 450 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे भेजी जाएगी। सितंबर की किस्त जारी होने के बाद योजना की शुरुआत से अब तक महिलाओं को दी गई नियमित मासिक सहायता राशि 65,395.99 करोड़ रुपए हो जाएगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। शुरुआत में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1,250 रुपए की गई। इसके बाद नवंबर 2025 से 250 रुपए की और वृद्धि करते हुए वर्तमान में महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें