Advertisement

IRCTC की वेबसाइट ठप,यात्री हुए परेशान

भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, कैंसिलेशन, तत्काल टिकट बुकिंग सब बंद है. आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप होने की वजह से सोमवार को टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाई. रेल यात्री परेशान दिखे, खासकर उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है,जो तत्काल टिकट बुकिंग करवाना चाहते हैं. तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के साथ ही आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन हो गया.

Advertisement

लोग सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं, हालांकि अब तक आईआरसीटीसी की ओर से इस बारे में कोई डिटेल साझा नहीं की गई है. IRCTC की वेबसाइट पर लॉगइन करने पर Downtime का मैसेज आ रहा है. मैसेज में लिखा है कि मैंटिनेंस वर्क की वजह से ई-टिकटिंग की सर्विस अगले 1 घंटे तक बंग रहेगी.

वहीं टिकट कैंसिलेश, TDR फाइल करने के लिए लोगों को कस्टमर केयर के नंबर पर फोन करने का ईमेल करने के लिए कहा जा रहा है. आमतौर पर आईआरसीटीसी के सर्वर का मैंटिनेंस रात को होता है, लेकिन सुबह 10 बजे जैसे ही तत्काल टिकट की बुकिंग का वक्चत हुआ सर्वर डाउन हो गया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायतों की बाढ़ आ गई है. तत्काल टिकट कटाने वालों को खासा परेशानी हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. IRCTC को टैग कर लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें