Advertisement

काल भैरव मंदिर को दान में मिले 10 लाख के बैरिकेड्स

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन में काल भैरव मंदिर में उमडऩे वाली भारी श्रद्धालु भीड़ को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से मुंबई के दो श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति को लगभग 10 लाख मूल्य के बैरिकेड्स दान किए हैं।

Advertisement

बैरिकेड्स की पहली खेप रविवार को मंदिर परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन के बाद उन्हें मंदिर समिति को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल 100 बैरिकेड्स मंदिर पहुंच चुके हैं। शेष लगभग 200 बैरिकेड्स अगले 15 दिनों के भीतर मंदिर परिसर में पहुंचा दिए जाएंगे।

मुंबई निवासी मनीष पांचाल और समीर पांचाल ने नकद दान देने के स्थान पर सीधे हाई क्वालिटी के बैरिकेड्स तैयार कराकर मंदिर को भेंट किए हैं। इन बैरिकेड्स का उपयोग विशेष रूप से सावन के दौरान श्रद्धालुओं की कतारों को व्यवस्थित करने और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा, जिससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारु और सुरक्षित बन सके। बैरिकेड्स मंदिर समिति को सौंपने की प्रक्रिया एसडीएम एलएन गर्ग, पटवारी महेश देपन, प्रशासक संध्या मार्कण्डेय और व्यवस्थापक अनिल बोरासी की देखरेख में हुई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें